तेज आंधी एवं बारिश से तबाही, गेहूं व बागवानी का हुआ नुकसान
माँझी(सारण)। रविवार की देर शाम आई आंधी पानी ने जम कर तबाही मचाई। तूफान से कई पेड़ गिर पड़े। कईं बिजली के पोल उखड़ गए। कई दुकानों का एस्बेस्टस उड़ कर दूर जा गिरा। हालांकि कोई हताहत नही हुआ। दुर्गापुर देवी मन्दिर के समीप अवस्थित वर्षो पुराना विशाल नीम का पेड़ आधा दर्जन घरों के ऊपर उखड़ कर गिर पड़ा। लेकिन किसी घर को कोई क्षति नही पहुंची तथा घर में मौजूद सभी लोग बाल बाल बच गए। जबकि माँझी छपरा एन एच 19 पर अवस्थित बुचुल सिह के मकान के पास चार बिजली का पोल उखड़ कर गिर पड़ा। वहीँ कइ घरों के स्बेस्टस उड़ गये। कई स्थानों पर बिजली के तार पर पेड़ व डाली टूट कर गिर पड़ा।जिस कारण तार टूट गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बाद में बिजली कर्मियों द्वारा दूसरे दिन युद्ध स्तर पर काम लगा कर पुनः बिजली बहाल की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग