राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखड के काटसा गांव में कम्प्यूटर सेंटर का उद्घाटन हुआ। अब सामान्य पढ़ाई के साथ कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी मां एजुकेशन सेंटर कटसा में ग्रामीण छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर क्लासेस का उदघाटन महाशिवरात्रि के अवसर पर किया गया। कम्प्यूटर कोर्सेस एक पंजीकृत सन्स्थान आर्केड कम्प्यूटर एकेडमी द्वारा संचालित किया जाएगा। कोर्सेस के उपरांत छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। डिजिटल क्षेत्र में बढ़ रहे प्रतिस्पर्धा की दौड़ में कम्प्यूटर की अनिवार्यता बढ़ी है। ग्रामीण छात्र छात्रा डिजिटल जानकारी के लिए गांव से तीन/चार किलोमीटर दूर का सफर तय करते थे। अब कम्प्यूटर लिटरेसी व अन्य जानकारी उन्हें गांव में ही मिलेगी। संस्था द्वारा 15 दिनों का डेमो क्लासेस की घोषणा की है। जो निःशुल्क होगा। नामांकन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर शुरू की गई है। नामांकन महाशिवरात्रि के दिन से ही शुरू किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग