राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में शराब पीकर सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में तरैया थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि रात्रि गश्ती में जा रहे थे जैसे ही डेवढ़ी गांव के समीप पहुचे तो देखें कि एक व्यक्ति सड़क किनारे काफी हल्ला-हंगामा कर रहा हैं। जिस कारण सड़क पर आने जाने वाले राहगीर व ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रहा था। ग्रामीणों द्वारा काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। नजदीक जाने पर उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जिसके बाद पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ कर गाड़ी में बैठाया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शंकर राम पिता भरत राम गांव पट्टी पचरौड़ बताया। जिसके बाद उसे थाने लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उसकी जांच किया तो उसमें शराब की मात्रा पाई गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उक्त गिरफ्तार व्यक्ति शंकर राम को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन