राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में पूर्व के जमीनी को लेकर एक व्यक्ति को रास्ते में घेर कर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह द्वारा सदर अस्पताल छपरा में पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि मसरख से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। जैसे ही अपने गांव में असरंजन सिंह उर्फ चुनु सिंह के घर के पास पहुचे तो पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर असरंजन सिंह उर्फ चुनु सिंह, बीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, बलिराम सिंह, मुझे घेर लिए और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडा से मुझे मारने लगें। इसी क्रम में असरंजन सिंह उर्फ चुनु सिंह और बलिराम सिंह मेरे गर्दन में रस्सी डालकर जान मारने की नीयत से विपरीत दिशा में खिंचने लगें। जिससे मेरा सांस रुक गया और मैं बेहोश हो गया। इसी क्रम में मेरे पॉकेट से 13760 रुपये निकाल लिए। हल्ला सुनकर आसपास के लोग आए तब जाकर जान बची। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग