- विवाहिता के कोर्ट में परिवाद के आधार पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश घोघरहा गांव में दहेज में दो कट्ठा जमीन और तीन लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी ललन कुमार की पत्नी गुड़िया देवी द्वारा कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2019 में मेरी शादी घोघरहा गांव निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र ललन कुमार के साथ हिन्दु रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के दो दिन बाद से ही पति ललन कुमार, सास सुशील देवी, ससुर हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, नन्दन कुमार, सभी लोग एकराय होकर कहने लगें कि तुम अपने पिता से दहेज में दो कट्ठा जमीन और तीन लाख रुपये नगद मांगों। इसकी सूचना जब अपने पिता जी को दी, तो वे हमारे ससुराल आकर उन लोगों को समझाये कि शादी में नगद, वस्त्र, आभूषण, फर्नीचर, सहित 10 लाख रुपये खर्च कर अपनी पुत्री का विवाह किया अब मैं कहां से दूंगा। इसी बात पर उक्त सभी अभियुक्तगण मेरे पिता के साथ अभद्र व्यवहार कर घर से भागा दिया। एक दिन मेरे पिता को फोन कर कहे कि आपकी पुत्री का तबियत बहुत खराब है। सूचना पर मेरे पिता और मां पटना गए तो वहां जबर्दस्ती टाइप स्टाम्प पेपर पर उनलोगों का हस्ताक्षर करा लिया और धमकी दिया कि जबतक दो कट्ठा जमीन और तीन लाख रुपये नही दोगे तुम्हारी पुत्री को प्राताड़ित करेंगें। अंतत सभी अभियुक्तगण मिलकर मुझे मारपीट कर मेरे गहने एवं कपड़े छीनकर घर से भागा दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग