राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गलीमापुर गांव में रात्रि में सोए हुए अवस्था में ऑर्केस्ट्रा संचालक एवं उसके नर्तकी को चाकू मारकर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी व ऑर्केस्ट्रा संचालक राम लखन राय ने तरैया में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि रात्रि में अपने घर में ऑर्केस्ट्रा स्टाफ के साथ सोए हुए थे तभी बंगरा डुमरसन गांव निवासी धनंजय पासवान और जितेंद्र राय ने मुझपर चाकू से जान लेवा प्रहार कर दिया। जिससे मैं और मेरा स्टाफ बुरी तरह से जख्मी हो गए। झगड़ा का कारण नर्तकी पहले उसके पास काम कर रही थी, जिसे वह पैसा नहीं देता था। इसलिए वह उसे छोड़कर मेरे पास काम करने चली आई।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन