
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में शुक्रवार को बन्धायाकरण शिविर में आपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई वही अस्पताल प्रशासन द्वारा जबरदस्ती मृत महिला को पुलिस प्रशासन के मृत महिला को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामला है कि मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी सौनौली गांव निवासी रामनाथ राम की पुत्री की शादी मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोइया गांव में हुई है वही से विवाहिता पुत्री मशरक आयी थी। महिला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असाव गांव निवासी भोला राम की 30 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई। यही पर महिला बन्धायाकरण कराने के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती करायी गयी।जहा सूर्या क्लिनिक की टीम ने बन्धायाकरण आपरेशन किया। जहां महिला की गंभीर स्थिति देख टीम चुपचाप फरार हो गई। वही एक घंटे बाद परिजनों ने महिला में कोई हड़कत नही देख अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया तब तक परिजनों द्वारा मौत का अंदेशा जानकार हो हंगामा मचाने लगे उसी दौरान जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने थाना पुलिस को सूचना दी और महिला की जांच-पड़ताल कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा सदर अस्पताल में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मामले का जायजा लिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग