राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में इलाज के लिए अपनी मां के साथ आई 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने किया दुष्कर्म। मामला नगर थाना के नगर पालिका चौक के पास स्थित महावीर अस्पताल का ही कर्मचारी मोहम्मद साकिब बताया जा रहा है जो बच्ची को बहला फुसला कर पास के ही एक सरकारी शौचालय में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था तभी आस-पास की लोगों की नजर उस पर पड़ गई जिसके बाद उक्त लोगों ने उसे पकड़ कर आरोपी की पिटाई भी की उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं छपरा पुलिस ने आरोपी को फिलहाल नगर थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही है। नगर थाना अध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि मामला बहुत ही संगीन है अभी बीना जांच पड़ताल करने के बाद तथा पीड़िता के बयान के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है। आपको बताते चले की आरोपी ने मौके पर उपस्थित लोगों के सामने अपनी गलती कबूली है हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग