प्रो. संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शुक्रवार को जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली ने प्रेसवार्ता में कहा कि शहर के कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था की अपेक्षा देहाती क्षेत्रों के कॉलेजों की स्थिति अच्छी है। विश्वविद्यालय प्रशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रति गंभीर है तथा इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य भी किया जा रहा है। कुलपति ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ष एक छात्रों पर 52000 रु खर्च कर रही है ऐसी स्थिति मे बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रेसवार्ता के दौयान उन्होंने कहा कि जेपीयू में काफी समय से चल रही व्यवस्था को सुदृढ करने में थोड़ा समय लगेगा । जल्द ही विलम्ब से चल रहे सत्र को नियमित कर लिया जाएगा तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को पटरी पर लाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी । कुलपति ने कहा कि खेलो इंडिया खेलो के तहत दो प्रोजेक्ट का चयन हुआ है जिस पर लगभग ₹120000000 खर्च आएगा , इस राशि से साढ़ेसात करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक एवं 4.5 करोड़ की लागत से मल्टीपर्पस हॉल बनाया जाएगा। कुलपति ने निरीक्षण के दौरान शहर के कालेजों की स्थिति पर नाराजगी का व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को शहर के कालेजो में दुरुस्त किया जाएगा इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हर जरूरी कदम उठाएगी । शिक्षकों को हर हाल में क्लास को नियमित रूप से शिक्षा देना होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग