राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

लौटी लहर फिर कोरोना कहर, महाराष्ट्र, दिल्ली-पंजाब में चिंताजनक हालात, क्या फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा देश

नई दिल्ली, (एजेंसी)। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। लोगों को लगातार कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन लोग लगातार लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। ऐसे समय में जब हमारा देश कोरोना से तेजी से उबर रहा था, नए केस आने कम हो गए थे। ऐसे वक्त में इस तरह के आंकड़े डराने वाले हैं।

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। जो महाराष्ट्र सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। सरकार की ओर से लगातार लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। लेकिन लोग लगातार लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से नागपुर, पुणे और अकोला में लॉकडाउन लगा दिया गया है। एक दिन में 14 हजार 317 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं वहीं एक ही दिन में 57 लोगों की मौत हो गई है। पिछले साल छह नवंबर को राज्य में संक्रमण के इलाजरत मरीजों की संख्या 1,02,099 थी। इसके बाद उपचाररत मरीजों की संख्या कम होने लगी थी। बहरहाल महाराष्ट्र में 14 फरवरी से दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी होने लगी। नागपुर शहर में सबसे ज्यादा 1701 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद पुणे में 1514 और मुंबई नगर में 1509 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मुंबई में कोविड-19 के कुल मामले 3,38,643 पहुंच गए हैं तथा चार और लोगों की मौत के बाद

शहर में कुल 11,519 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। महाराष्ट्र में 4,80,083 लोग घर में पृथक-वास में हैं।
दिल्ली में बढ़े मामले: महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली में भी कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना कै चार सौ से ज्यादा नए केस सामने आए। बीते दो महीनों में कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस मिले। दिल्ली में दो महीने बाद कोरोना के 409 मामले सामने आए, जबकि तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 0.60 हो गया। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 400 से अधिक मामले दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को 409 मामले सामने आए थे। दिल्ली में बुधवार को 370 मामले और मंगलवार को 320 मामले आए थे।

पंजाब में ब्रिटेन जैसा स्ट्रेन: कोरोना वायपस की वापसी ने पंजाब को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1310 मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण बढ़ता देख पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में प्रशासन की ओर से आज से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि एक दिन में पंजाब में 30000 से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हो रही है। इसके साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब में ब्रिटेन जैसा स्ट्रेन होने की पुष्टि भी की है।