पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण्)। गांवों में बढ़ते भूमि विवाद के मामलों से जहां एक ओर अधिकारी परेशान हैं तो वही पूर्व के जमीनी विवाद मामलों का निपटारा करना प्रशासन के लिये चुनौती बन गया है। शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिए सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर पुराने विवाद में चार भूमि विवाद मामले का निष्पादन किया गया। जहां सीओ ललित कुमार सिंह सिंह ने बताया कि थाना परिसर में आयोजित भूमि संबंधी जनता दरबार में शनिवार को कोई भी नया मामला नही आया है वही पुराने चल रहे 11 मामलों में से 4 का निष्पादन कर दिया गया। बचें 7 मामले को अगले शनिवार के लिए समय सीमा निर्धारित कर विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया गया है। किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग