पंचायत चुनाव: संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात किये जाएंगे केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं बिहार पुलिस जवान
अरुण विद्रोही की रिपोर्ट
छपरा(सारण)। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरर्गमी तेज हो गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य, पंच के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी अभी से हीं गांव में घुम-घुम को मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुट गये है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं की है। फिर भी पंचायत चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जिसके आलोक में जिला प्रशासन के आला अधिकारी कार्य में जुट गये है। जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल, बिहार सैन्य पुलिस, जिला पुलिस एवं गृह रक्षकों की उपलब्धता एवं सुरक्षा बलों के मानकों को ध्यान में रखते हुए विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिस पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इन बिन्दुओं पर मांगा रिपोर्ट
-जिलावार, प्रखंडवार मतदान केन्द्रों की संख्या
– मतदान भवनों की संख्या
-बज्र गृहों की संख्या
-मतगणना केन्द्रों की संख्या
-सेक्टरों की संख्या
-मतदान के दिन सुरक्षित ईवीएम कलस्टर सेन्टर की संख्या
प्रखंडवार संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों का तैयार किया जाएगा डाटा
त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंडवार प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों का डाटा तैयार किया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय थाना पुलिस से भी सहयोग लिया जाएगा। ताकि वास्तविक रूप संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों की सूची तैयार हो सके। ऐसे संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर अर्द्ध सैनिक बल एवं बिहार सैन्य पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
पंचायत निर्वाचन में आने वाले अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए प्रखंड स्तर पर होगी व्यवस्था
जिले के पंचायत आम चुनाव को भयमुक्त माहौल में सपन्न कराने को लेकर अर्द्धसैनिक बल एवं बिहार सैन्य पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। चुनाव को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए आने वाले अर्द्धसैनिक बल एवं बिहार सैन्य पुलिस के ठहने की व्यवस्था प्रखंड स्तर पर की जाएगी। जहां जवानों को ठहरने के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।
चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर धारा 107 के तहत होगी कार्रवाई
त्रिस्तरी पंचायत आम निर्वाचन को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई स्तर पर तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव के बाधा पहुंचाने वाले एवं असमाजिक किस्म के संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार किया जाएगा। जिस पर भा.द.वि. के धारा 107 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मतदान को ले आयोग द्वारा उपलब्ध करायें जाएंगे से सामग्री
-अमिट स्याही
-मतदाता पंजी
-पीठासीन पदाधिकारी का हस्तपुस्तिका
-ऐड्रेस टैग
-वोटिंग स्टीक
-स्पेशल टैग
-स्ट्रीप सील
-ग्रीन पेपर सील
-मतगणना अनुदेश पुस्तिका
-मतदाताओं की पर्ची
-स्टाम्प पैड
-पीठासीन पदाधिकारी की डायरी
-पहचान चिन्ह् का रबड़ स्टाम्प
-वोटिंग कम्पार्टटमेन्ट


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन