कैरोना ब्रेक डाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही गरीबों की सहायता में उठे कई हाथ
# रंगकर्मी महेश स्वर्णकार ने कई असहाय लोगों में खाद्यान्न व आवश्यक सामग्री की वितरित
# सफाईकर्मियों को भी किया गया सम्मानित
दिघवारा (सारण)- कैरोना ब्रेक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ने के साथ ही कई लोगों के हाथ बढ़े असहाय, गरीबों व दिव्यांगों की सहायता में तो सेनिटाइजरेशन व सफाई में लगे सफाईकर्मियों को चकनूर निवासियों ने सम्मानित किया । बहरहाल, कैरोना को शिकस्त देने तथा कोई भूखा न रहे इस जज्बे के साथ नगर के लोगों में मदद की जुनून देखी जा रही है। रविवार को अहले सुबह जिला के जाने-माने रंगकर्मी व प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि में बाबा भोलेनाथ की भूमिका अदा करने वाले मीरपुर-भुआल निवासी महेश स्वर्णकार सपरिवार बैग व बोरा लेकर गरीब, असहायों व दिव्यांगों के करीब 100 लोगों के बीच साबुन मास्क, हैंडवास, सरसों का तेल, मसाले, दाल, चावल आंटा वितरित की । उन्होंने ने बताया कि लगभग 100लोगों को और चिन्हित किया गया है, जिन्हें शाम तक सामग्री मुहैय्या करा दी जाएगी । उधर चकनूर में डब्लू कुमार,मनीष मिश्रा,अशीष मिश्रा आदि युवकों ने शिला देवी,राहुल गोधन सहित 18 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया ।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग