राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के ककड़ियाँ नहर के पास शराब बेच रहे दो धंधेबाज को खैरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जिसमे शराब बेच रहे धंधेबाज पिता पुत्र तथा शराब पी रहे तीन शराबी को तथा दो शराबी शराब पीकर आते जाते राहगीरों को परेसान कर रहे थे स्थानीय लोगो की सूचना पर करवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उक्त व्यक्ति मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंगरा गाँव निवासी महेश राय,विशाल कुमार,परमेश्वर राय तथा कोरेया गाँव निवासी विजय कुमार,शिवा साह, ककड़ियाँ गाँव निवासी अरुण कुमार,गौतम कुमार बताया जाता है। वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि दो धंधेबाज सहित पांच शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग