राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा गाँव मे अचानक हुई अगलगी की घटना पाँच झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। घटना संध्या सात बजे की है जब अचानक धनौरा गाँव निवासी मणीलाल माँझी के झोपड़ीनुमा घर मे अचानक आग पकड़ लिया और देखते देखते आसपास के दिनेश माँझी , रामेश्वर माँझी , मुन्नु माँझी एवं टुनटुन माँझी के घर मे आग पकड़ लिया जिससे पाँचों घरों मे रखे अनाज , कपड़े , बर्तन आदि सहित हजारों रुपए मुल्य के सामान जलकर राख हो गए। घटना की सुचना पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबु पाया । आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग