राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव स्थित नोनिया टोली में एलटी लाईन से टोका फंसा कर चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहे एक व्यक्ति को बिजली विभाग के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा है। इस सम्बंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा तरैया के कनीय विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त गांव निवासी गणेश महतो द्वारा अपने नवनिर्मित मकान के बगल में स्थित झोपड़ी में एलटी लाईन से पी.वी.सी तार द्वारा टोका फंसा कर विद्युत ऊर्जा की चोरी से की जा रही थी। जिन्हें रंगें हाथों पकड़ा गया। विद्युत ऊर्जा की इस चोरी से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 9739 रुपए राजस्व की क्षति हुई है। कनीय अभियंता ने आरोपी व्यक्ति पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगें की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग