राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा। रायपुरा में लोकतांत्रिक जन स्वराज पार्टी द्वारा लोक शिकायत निवारण सह मनोयन सम्मेलन आयोजित कर पार्टी का विस्तार की गई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया।जिसमें सारण जिलाध्यक्ष के पद पर विजय कुमार उपाध्याय को मनोनीत किया गया। साथ ही जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, शशि रंजन पाठक तथा लखनदेव पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय को गड़खा कार्य समिति में मनोयन किया गया। मौके पर कृष्ण कुमार आचार्य राजीव पाण्डेय शौखी लाल सिंह रामजयपाल राय मो शमीम अंसारी,चंदन राय, बिट्टू कुमार, अमर देव सिंह,राजेश कुमार पाल, विश्वनाथ महतो, दिलीप महतो, विनोद उपाध्याय, सुरेश कुमार उपाध्याय, दुर्गेश कुमार पाण्डेय, राजकिशोर तिवारी, आदित्य राज उपाध्याय आदि लोग उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार तिवारी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि पार्टी द्वारा राज्य के समस्याओं को सदन तक पहुंचाने के साथ ही उसका समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि लोजस्पा हमेशा वंचित,अपेक्षित और पिछड़े के लिए कार्य करती रहेगी।जिलाध्यक्ष विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि पार्टी को पार्टी का विस्तार ग्रामीण स्तर तक की जाएगी। जिससे गांव के लोग अधिक से अधिक पार्टी में जुड़ सकें।युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी