राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज प्रखंड के मुकरेड़ा पंचायत के ग्राम जलालपुर एवं मेथवलिया में रिविलगंज प्रमुख सह सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा डॉ राहुल राज के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में परसा स्थित शिव ज्योति अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की नेत्र की निःशुल्क जांच की गई साथ ही उन्हें दवाएं भी प्रदान की गई। इस दौरान जापानी मशीन के द्वारा नेत्र की जांच की गई। वहीं कई लोगों को आंख में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिनका रजिस्ट्रेशन कर ऑपरेशन के लिए कहा गया। इस मौके पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ.राहुल राज ने बताया कि जिन लोगों की आंख में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई है। उनका रजिस्ट्रेशन किया गया है और उनको आंख का ऑपरेशन शिव ज्योति अस्पताल में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर का आयोजन क्षेत्र के गरीब एवं असहाय लोगों के नेत्र की जांच एवं उनका ऑपरेशन कराने का उद्देश्य से किया गया है। उपचार कराने आए मरीजों ने बताया कि डॉ. राहुल राज हमेशा उनके सुख दुःख में शरीक होते हैं और उनके द्वारा समाज सेवा की भाव से समय समय पर ऐसा आयोजन किया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग