मृतुंजय तिवारी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कॉमरेड प्रभूनाथ गुप्ता का 11 वी पुणयतिथि धूमधाम से पेगा बाज़ार पर मनाई गई। अंचल सचिव सह केदारनाथ पांडेय पार्षद प्रतिनिधि अवधेश कुमार ने उनके व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कॉमरेड प्रभुनाथ गुप्ता मर कर भी जिंदा है। उन्होंने दलित शोषित पीड़ित गरीब मजदूर किसानों की लड़ाई लड़ते हुए अंतिम सांस तक लाल झंडे को थामे रहे। आज किसान आन्दोलन किसान कर रहे है लेकिन तानाशाह सरकार बहरी बन कर अनसुनी कर रही है लेकिन तीनों काला कानून वापस करना ही होगा और सरकार द्वारा बनाया गया काला कानून अब भेंडिलेटर पर चला गया है। सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव रामबाबू सिंह ने संगठन के के कर्तब्यो एवं अधिकारों पर चर्चा करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा में मुख्य रूप से नंद कुमार गिरि, जीतलाल राय मुन्ना गुप्ता, रमकथिन राय, कुमार दर्शनानंद, पशुपति सिंह, अप्पू राय, सुन्दर राम, कासिम जी , भूषण सिंह, जितेन्द्र राय, मैनेजर सिंह आदि लोगो ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग