राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के गंडार गांव निवासी व भारतीय जीवन बीमा के अभिकर्ता रमेश राय ने अपना 41वां जन्मदिन स्कूली बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान श्री राय ने बच्चों को बैग व पाठ्यक्रम कीट वितरण किया। खराटी महादलित बस्ती में स्थित प्राथमिक विद्यालय खराटी मुसहर टोली के सैकड़ों बच्चों के बीच स्कूली बैग व पाठ्यक्रम कीट का वितरण किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री राय ने कहा कि आज मेरा अवतरण दिवस है, इस दौरान मैं अपने बचपन के दिनों को याद किया और इन नन्हे-मुन्हे बच्चों के बीच बैग, किताब, कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, का वितरण किया हूं। ताकि यह बच्चे सुविधा अभाव में मुख्य शिक्षा से वंचित ना हो। इस दौरान स्कूली बच्चे बैग व पाठ्यक्रम कीट पाकर काफी खुश दिखे। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी, शिक्षक सरोज शर्मा, शिक्षिका रिंकी कुमारी, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग