मांझी (सारण)- लॉक डाउन को देखते हुए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में किसी को भूखा नही सोने देने का संकल्प लिया है। जिसको लेकर प्रखण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में घर-घर जाकर अत्यंत गरीब व असहाय परिवारों के बीच राशन आदि राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जानकारी देते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष पाण्डेय एवं आदित्य बजरंगी ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी संक्रामक महामारी की इस घड़ी में भी हम समाज के वंचित तबके तक मदद के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार से कार्यकताओं के द्वारा विभिन्न पंचायतों के गांवों में गरीबों के बीच राशन- सामग्री वितरित की जा रही है। अब तक सैकड़ों जरुरतमंद परिवारों के बीच राशन वितरित किया गया है। मौके सचिन ओझा, श्रवन बजरंगी, दीपक यादव, विकास भारती आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग