संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शिक्षक का फोटो एडिट कर शोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिक्षक ने उचित कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई है। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र का है। थानाक्षेत्र के सिसई निवासी शिक्षक राकेश ठाकुर ने बताया है कि उसके फ़ोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो गीत के साथ शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। जिससे उसे मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित होना पड़ रहा है। शिक्षक ने मामले में मसरख थाना क्षेत्र के बनसोही गांव निवासी पवन कुमार को नामाजद किया है। बताया गया है कि शिक्षक के व्यक्तिगत स्वरूप का रूपांतरण कर अश्लील फोटो बना कर वायरल करने से समाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुआ है। शिक्षक ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग