अमित कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। साइबर जालसाज अब ठगी के नाम पर नया पैंतरा अजमा रहें हैं। इसका एक नया मामला प्रकाश मेंआया है। जिसमेें कि सोनपुर डायट के डीएलएड कोर्स सत्र-2020-22 नामांकन के नाम पर जालसाजों के द्वारा अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को कॉल आ रहें हैं। अभिभावकों ने बताया कि मुझे फोन पर दूसरी तरफ से बोल रहे सज्जन ने कहा कि आपके बच्चे का नामांकन चाहिए तो जल्द से जल्द आप मेरे अकाउंट/पे फोन मेें राशि का भुगतान करें। इस मुद्दे पर सोनपुुुर प्रशासन से बात करने पर ज्ञात हुआ कि डीएलएड सत्र-2020-22 में नामांकन भर जाने के कारण बंद हो चुुका है। अभिभावकों को सलाह दी जाती हैं कि वे इस तरह के ट्रैप में न फंसे। सभी नामांकित छात्र-छात्राओं की नामांकित सूची एवं उनकी उपस्थिति विवरणी सोनपुर डायट के वेबसाइट पर अपलोड कर दी जा चुकी हैं। इस तरह से कॉल करके कथित जालसाजोंं द्वारा सोनपुर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग