राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए गुमटी की आड़ में चोरी- छिपे गांजा की तस्करी करने वाले धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला थाना क्षेत्र के धनगड़हा गांव का है।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान गुमटी से 350 ग्राम गांजा एवं 09 हजार रुपये नगद बरामद किया गया।साथ ही स्थानीय निवासी व धंधेबाज अशोक ओझा को गिरफ्तार भी किया गया।जिसके बाद आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग