राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदी एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चालक सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनो तस्कर पटना जिले के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड निवासी क्रमशः अंशु कुमार तथा अमरेश कुमार बताये जाते है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था। इसी बीच उतर प्रदेश की ओर से सफेद रंग की कार आ रही थी। कार को रोककर जांच की गई तो उसमें से विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की मात्रा 16 लीटर बतायी जा रही है। इस मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग