विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। परसा स्थित पीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर एकता एवं सद्भावना का संदेश दिया। इस दौरान प्रो अनिल कुमार, परीक्षा नियंत्रक विकास रंजन प्रकृति ने कहा कि परमात्मा ने सिर्फ दो ही रास्ते दिए हैं या तो देकर जाओ या फिर छोड़ कर जाओ साथ में ले जाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए हमेशा हंसते रहो और लोगों को हंसाते रहो। क्योंकि एक नया दिन नई ताकत और नये विचार के साथ आता हैसमस्या जब अपनों से हो तब समाधान खोजना चाहिए न्याय नहीं न्याय में एक खुश होता है और दूसरा नाराज जबकि समाधान में दोनों खुश होते हैं। कामयाब होने के लिए अच्छे मित्रों की जरूरत होती है। और ज्यादा कामयाब होने के लिए अच्छे शत्रुओं की आवश्यकता होती है। किसी का भी उदय अचानक नहीं होता। सूर्य भी धीरे-धीरे निकलता है और ऊपर उठता है जिसमें धैर्य और तपस्या होती है। वहीं संसार को प्रकाशित करता है। जो समाज संयम और विवेक का परिचय दें। वहीं सभ्य माना जाता है अगर संस्कृति विकास के साथ अध्यात्म को जोड़ दिया जाए तो समाज और सशक्त हो जाता है। विचार और व्यवहार व्यक्ति के वह दो फूल है जो हमारे पूरे व्यक्तित्व को महका देती है। जीवन भी कितना अजीब है जो बदमाश होते हैं। उन्हें छोड़ दिया जाता है जो सीधे होते हैं उन्हें ठोक दिया जाता है। मानवता की सेवा करने वाले हाथ उतने ही धन्य होते हैं। जितने परमात्मा की प्रार्थना करने वाले होते जीवन में आगे बढ़ने के लिए तुच्छ स्वार्थ या युक्तियों को त्याग दें। सरलता में भय बंधन या बाधाएं नहीं होती है सरलता व्यापक होती है। विश्वास और आशाओं का प्रतीक होती है। सरलता। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, परीक्षा नियंत्रक विकास रंजन, डॉ अजय कुमार, संजय कुमार राय, दिलीप चंद्रा, मनोज राय, शशिकांत, विनोद कुमार आदि महाविद्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा