राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुर दक्षिण टोला गाव में ससुराल पहुंचकर सास ससुर ,पत्नी के साथ गाली गलौज मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गोपालगंज जिला के उसरी बाजार निवासी अनिल साह अपने ससुराल हरपुर दक्षिण टोला त्रिलोकी साह के यहां आया था जो शराब के नशे में सास ससुर तथा पत्नी के साथ गाली गलौज मारपिट कर रहा था। जिसकी सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गयी। जहां पुलिस ने उत्पात मचाने वाले शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग