राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गले में फंदा डाल युवक ने आत्महत्या कर लिया। घटना शुक्रवार की सुबह की बताई जा रही है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा मोड़ के समीप की है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कारवाई करते हुए युवक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृत युवक चेतन छपरा निवासी योद्धा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र सोनु प्रसाद बताया जाता है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने घर स्थित ही जेनरल स्टोर की दुकान में छत से लगे हुक में लुंगी का फंदा गले में डाले मृत अवस्था मे लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि युवक कुछ दिनों से पारिवारिक टेंसन में जीवन व्यतीत कर रहा था। साथ ही नशे का भी सेवन करता था। कुछ वर्ष पूर्व युवक की शादी हुई थी। जिसको एक पुत्री भी है। हालांकि घटना के दौरान पत्नी के मायके में होने की बात बताई जा रही है। वही कुछ लोग मृत युवक को अर्धविक्षिप्त भी बता रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग