संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो ससुराल पहुँच पत्नी के साथ मारपीट करना पति को महंगा पड़ गया। नशेड़ी दामाद को ससुर ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जहाँ मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार का है। पीड़ित ससुर त्रिलोकी साह ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि गोपालगंज जिले के दिघवा-दिघौली थाना क्षेत्र के उसरी बाजार निवासी व मेरा दामाद अनिल साह नशे में धुत हो मेरे घर पहुँच मेरी पुत्री के साथ गाली- गलौज और मारपीट करने लगा।वही छुड़ाने गया तो मेरे साथ भी मारपीट करने लगा।जिसके बाद परिवार एवं अन्य लोगों के सहयोग से युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग