राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत के रामघाट गांव में शराब बेचने के अड्डे पर छापेमारी करतें हुए 2 पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया गया वही शराब बिक्रेता फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वे संध्या गश्ती में दल बल के साथ हाइवे पर गश्त लगा रहे थे कि रामघाट गांव के बगीचे में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की घेराबंदी की गई तो पुलिस बल को देख सभी भागने लगे मौके पर दो पियक्कड़ रामघाट गांव निवासी संजीत कुमार महंतों पिता शिवपूजन महतो और पश्चिम टोला गांव निवासी रवि कुमार सिंह पिता शिवपूजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वही शराब बिक्री कर रहा मनीष कुमार सिंह पिता बांके बिहारी सिंह फरार हो गया।शराब बेचने के अड्डे पर 9 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही फरार शराब विक्रेता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग