राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मकेर (सारण)। प्रखंड मकेर में स्थित कैरियर स्टडी प्वाइंट के छात्र – छात्राओं ने इंटर के रिजल्ट में मारी बाजी जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थान के लिए कैरियर स्टडी पॉइंट ने इस वर्ष 12वीं विज्ञान एवं 12वीं आर्ट्स में बेहतर रिजल्ट दिया हैं! जिसमें बच्चों और कोचिंग संस्थान के संचालक शिक्षक में खुशी का माहौल बना हुआ हैं! संस्थान के डायरेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि हमारे संस्थान में ऐतिहासिक रिजल्ट देख कर अपने विशेषता कायम रखी हैं! सर्वोत्तम अंक लाने वाले विद्यार्थी राजेंद्र विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मकेर के छात्रा खुशबू कुमारी( 439 अंक) पिता चंदेश्वर महतो , राखी कुमारी 404 अंक पिता भरत राय , सूरज कुमार 402 अंक पिता देव पूजन राय के निवासी हैं! यह बच्चे अपने सफलता का श्रेय अपने माता -पिता एवं गुरुजनों को दिया! लॉकडाउन में संस्था अपने स्टूडेंट को पढ़ाई के प्रति सजग थी ! इसका परिणाम आपके समक्ष है परीक्षा में संस्थान के 95% छात्र- छात्रा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए! सभी बच्चे अपना सफलता का राज कोचिंग के शिक्षक के मार्गदर्शन को बताया! प्रखंड के टॉपर खुशबू का कहना है कि कोचिंग में नि:शुल्क प्रत्येक माह जांच परीक्षा का होना मेरे लिए लाभदायक रहा! यह आगे चलकर लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करना अपना लक्ष्य बताया! मौके पर कोचिंग के डायरेक्टर चंदन सर मुख्य संरक्षक प्रवीण सर,संरक्षक इंजीनियर प्रमोद सर ,कुशल शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह ,आचार्य राजेश्वरी प्रसाद राय एवं अमित कुमार ने बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं उज्जवल भविष्य की की कामना दिया! सफल विद्यार्थी खुशबू 439 अंक(भौतिकी 94%),राखी 404 अंक (गृह-विज्ञान 95%),सूरज 402 अंक (गणित 90%) अंजली 385 अंक (हिन्दी 86%),सपना 371अंक,अर्चना 379 अंक, अली हसन 369 अंक ,निशा 369 अंक ,सरस्वती 365 ,चंदन 365 अंक ,सोनू 358 अंक ,रितेश 355 अंक ,अंजली, 351अंक लाकर अपने कोचिंग का नाम रौशन किया ! वही कोचिंग के निदेशक चंदन सर ने बताया कि कैरियर परिवार समेत गांव के लोगों को इन बच्चों पर नाज हैं! चंदन सर का मानना है कि आत्मविश्वास एवं सतत् परिश्रम से कोई भी सफलता को अर्जित किया जा सकता हैं!


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग