पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के जंजौली गांव में आयोजित जय मां दुर्गा किक्रेट टूर्नामेंट में चकिया की टीम ने फाइनल के रोमांचक मुकाबले में बली बिशुनपुरा की टीम को जोरदार शिकस्त देते हुए फाइनल मैच पर विजय प्राप्त कर लिया। किक्रेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन समाजसेवी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों और आयोजनकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर और फीता काट उद्घाटन किया। खेल की शुरुआत के पहले दोनों टीमों के कैप्टन के बीच टांस कराया गया जिसमें चकिया ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में 4 विकेट गंवाकर 276 रनों का विशाल लक्ष्य रखा जिसकी जबाबी पारी खेलते हुए बली बिशुनपुरा की टीम ने 7 ओवर में सभी विकेट गंवाकर महज 70 रन बनाकर मैच बुरी तरह से हार गई। मैन ऑफ द सिरीज विजेता टीम के रामपाल और मैन ऑफ द मैच विनय सिंह को दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वस्थ जीवन की शुरुआत खेल से ही होती है इसलिए आप सभी खेल को खेल की भावना से खेलें और खेल के माध्यम से रोजगार के अवसर उत्पन्न कर गांव समाज का नाम रौशन करें। खेल ही ऐसा हैं जिसमें अमीर गरीब और उच नीच की सभी बातें समाप्त हो जाती है जहां सिर्फ खेल में बेहतर प्रदर्शन कर जीतना ही पहली प्राथमिकता रहती है मौके पर मैच के आयोजनकर्ता विनय कुमार ने आगत अतिथियों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग