राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत अंतर्गत साधपुर गांव में सोमवार को होली की छुट्टी पर घर आये आरपीएफ के जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक साधपुर गांव निवासी राजेन्द्र राम का करीब 35 साल का पुत्र संदीप कुमार राम है। जो चितरंजन में पोस्टेड थे। होली छूटी पर गांव आये थे। परिजनों ने बताया कि उन्हें जॉन्डिस की शिकायत में कई माह से दवा चल रहा था। सोमवार की सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ।और देखते देखते जवान दो तीन बार उल्टियां किया परिजन उसे तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि संदीप 2008 में आरपीएफ ज्वाइन किया था। उसके दो पुत्र तीन वर्षीय हैप्पी और दो वर्षीय छोटू कुमार व एक पुत्री पांच वर्षीय जोशीली कुमारी है। जवान की मौत के बाद पत्नी विंदु देवी तथा माता मुन्नी देवी के चिख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी विंदु देवी ने बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई थी। उसके बच्चे के सिर से अचानक पिता का साया उठ गया।तबियत खराब होने पर वे 11 मार्च को गांव छुट्टी पर आए थे। संदीप का एक छोटा भाई अतुल जो ग्रेजुएशन कर रहा है। संदीप उस परिवार में मात्र एक कमाऊ सदस्य था। संदीप के मौत के मौत से परिवार की रीढ़ टूट गयी। दुःखद घटना से आहत परिजनों के विलाप से आसपड़ोस में मातम छा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग