राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण जिले में पारंपरिक उल्लास के साथ त्योहार होली मनी

  • दिन भर रंग-गुलाल में रंगे नजर आए लोग
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शहर के अलावा जिले भर में रंगो का त्योहार होली पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर पंचायत बाजार सहित गांवों में युवाओं से लेकर बुजुर्ग सड़क से लेकर घरों पर रंग व गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिलते नजर आए। इस बीच गांवों में टोलियों में ढ़ोल-मजीरा के बीच पारंपरिक होली लोक गीतों की प्रस्तुति हुई। इस बीच कोविड-19 को लेकर प्रशासनिक निर्देश के बाद होली मिलन कार्यक्रमों से लोग परहेज करते नजर आए। लोगों में परिवार सहित होली की सेल्फी मोबाइल फैन में कैद करने का सिलसिला भी दिन भर जारी रहा। इस दौरान बीडीओ डॉ. कुन्दन ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विरासत में पर्व और त्योहारों का हमेशा से ही काफी महत्व रहा है। भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि देश में मनाये जाने वाला हर त्योहार समाज में मानवीय और सद्गुणों को शामिल करके इंसानों में आपसी प्रेम, एकता व भाईचारे को बढाते हैं। रसूलपुर बाजार में समाजसेेेवी व व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद, हुस्सेपुर में समाजसेेेवी डॉ. परशुराम शर्मा, रीठ में भाजपा नेता बंटी ओझा, गंजपर में नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, नचाप के रिद्धि-सिद्धि कॉम्लेक्स में समाजसेेेवी परमेश्वर सिंह, भाजपा नेता मुकेश सिंह, राकेश कुमार सिंह, खानपुर में अभय कुमार मिश्रा उर्फ मुनु मिश्रा, योगियां में राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह आदि ने धूमधाम से होली का त्योहार समर्थकों सहित मनाया। इसी तरह बीडीओ डॉ. कुन्दन कुमार, सीओ कुमारी सुषमा, प्रशिक्षु डीएसपी सह एकमा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक बालेश्वर राय, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी होली अपनी ड्यूटी के दौरान ही मनाया और लोगों को शुभकामनाएं दी। एकमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीके राठौर ने अपने स्टाफ के साथ होली मनाया। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के कुछ युवाओं ने भी कई स्थानों पर बढ़ चढ़कर होली के त्योहार में हिंदू समाज के लोगों को रंग गुलाल लगाकर आपसी प्रेम व सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की। भरहोपुर, बरवां, ताजपुर, परसागढ़, घोरहट, माने, हंसराजपुर, कटोखर, महम्मदपुर, एकसार, विशुनपुरा कला, गोबरही, बरेजा, शीतलपुर, खानपुर, भलुआं, योगियां, राजापुर, आमडाढ़ी, रसूलपुर, चैनवा, गौसपुर, नचाप, भजौना, टेघरा, देकुली, ताजपुर, मुबारकपुर, सरयुपार आदि में होली त्योहार पारंपरिक ढ़ंग से मनाया गया।