- स्प्रिट व शराब सहित शराब बनाने का उपकरण भी बरामद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार होली व शब-ए-बरात को शांति व सौहार्द पूर्वक माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एकमा थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नवीन कुमार व पुलिस अवर निरीक्षक राजेश चौधरी ने सशस्त्र बल के सहयोग से विशुनपुरा कला गांव के बगीचे में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से पुलिस ने 72 बोतल अंग्रेजी शराब, 30 लीटर स्प्रिट, तीन लीटर रंगीन केमिकल, रैपर, स्टीकर, खाली बोतल, अल्कोहल मीटर, बोतल सील करने वाली मशीन समेत शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कारोबारी मंजेश यादव व गोविन्द यादव को भी गिरफ्तार किया है। उधर एकमा पुलिस ने शोभन छपरा व परसागढ़ बाजार में छापेमारी कर आठ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत 98 लीटर देशी शराब भी बरामद किया है। पुलिस ने शोभन छपरा गांव से गौतम राम व परसागढ़ बाजार से छोटे लाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अवैध शराब के कारोबारियों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग