- मन की एकाग्रता से विकृतियां दूर होती हैं: रठौर
- केन्द्र प्रशिक्षक ने क्षेत्र के लोगों को कराया योगाभ्यास
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। श्रीश्री रविशंकर की विश्व विख्यात संस्था आर्ट ऑफ लिविंग योग एवं ध्यान केन्द्र का उद्घाटन मांझी प्रखंड क्षेत्र के बरेजा बाजार स्थित आसमां मार्केट के सभागार में युवा समाजसेेेवी नितान्त सिंह राठौर, भाजपा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, एकमा सीएचसी के डॉ अमित कुमार तिवारी आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रशिक्षक राकेश मिश्रा द्वारा क्षेत्र के लोगों से योगाभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर युवा समाजसेेेवी नितांत सिंह राठौर ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर की यह विधा जीवन जीने की कला सिखाती है। मनुष्य में योग के माध्यम से ग्रहण करने की शक्ति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि योग अथवा ध्यान के दौरान मनुष्य को अपने मन पर जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। मन को मुक्त रखने से धारणा बनती है व धारणा से ध्यान व ध्यान से समाधि की ओर बढ़ते हैं। मन की एकाग्रता से विकृतियां दूर होती हैं और विकृतियां दूर होने से व्यक्ति का चरित्र साकारात्मक रूप से बदल जाता है। वहीं योग व ध्यान केन्द्र के प्रशिक्षक राकेश मिश्रा ने कहा कि इस योग व ध्यान केन्द्र का उद्घाटन अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वस्थ बनाने एवं मानसिक रूप से मज़बूत बनाने हेतु किया गया है। इस मौके पर युवा समाजसेेेवी नितान्त सिंह राठौर, योग प्रशिक्षक राकेश मिश्रा, डॉ. अमित तिवारी, प्रमोद सिग्रिवाल, मुन्ना सिंह, धीरज पांडेय, विनीत कुमार, सोनू यादव, चंदन पांडेय, उमेश तिवारी, लाल मोहन ओझा, अनूप पांडेय, अतुल भास्कर चतुर्वेदी, आदि लोग मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग