- होली में सप्लाई करने के लिए लायी गयी थी शराब, पुलिसिया कार्रवाई से धंधेबाज के मनसूबे पर फिरा पानी
- मारपीट में डेडढ़ दर्जन घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में सोमवार को होली के हुड़दंग में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बसवाड़ी में छिपा कर रखें गए 292 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि होली के दिन पुलिस जीप से दिवा गस्ती में निकले हुए थे कि सूचना प्राप्त हुआ की हरखपुरा गांव में दीपक सिंह घर के पीछे बसवाड़ी में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा है तथा वही से चोरी छिपे बिक्री कर रहा है। सूचना सत्यापन पर जब वहां पहुंचे एवं बसवाड़ी की तलाशी लिया गया तो बसवाड़ी में खड़-पतवार से छिपाकर रखें गए कैप्टन ब्लू अंग्रेजी शराब 375 एमएल के 96 बोतल एवं 180 एमएल के 196 बोतल अंग्रेजी शराब कुल 292 बोतल शराब बरामद किया गया। जिसके बाद उसके घर पर छापेमारी किया गया तो वह घर छोड़कर फरार था। शराब का बिक्री करना एक संज्ञेय अपराध है। मामले में थानाध्यक्ष ने दीपक सिंह को आरोपित करते हुए बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग