राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। पिछले दो दिनों में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में हुई मारपीट की घटना में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार पीएचसी पानापुर में किया गया। रविवार को उभवां सारंगपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पुनम देवी, सुलय कुमार सिंह घायल हो गए। वहीं कोंध गांव में हुए एक मारपीट की घटना में रजनीश कुमार घायल हो गए। होली के दिन फकुली गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों की ओर से रवि कुमार, तुफान कुमार राय, मोतीलाल राय, गायत्री देवी, हरेंद्र राय, राजू राय, मोख्तार राय, साहेब राय, उमेश राय, महेश राय घायल हो गए। इस घटना में घायल अधिकांश लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर किया गया। विवाद के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मंगलवार की दोपहर बिजौली गांव में बच्चो के विवाद में रमावती देवी घायल हो गई। जिनका उपचार पीएचसी पानापुर में किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग