राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। होली के दौरान शराब का सेवन कर हंगामा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रही। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढूका में होलिका दहन के दिन शराब की नशे में भावज के साथ बदतमीजी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहाँ जांच बाद युवक के शरीर मे अल्कोहल की मात्रा पाई गई। वही होली के दिन सहाजितपुर बाजार में शराब की नशे में हंगामा मचा रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक मेढूका निवासी सिकन्दर महतो बताया जाता है। दोनों युवकों के विरुद्ध शराब निषेध की सुसंगत धाराओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन