- अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। आपसी प्रेम, भाईचार व सौहार्द का प्रतीक रंगों का त्योहार होली प्रखंड क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातवरण में सम्पन्न हो गया। होलिका दहन के उपरांत सोमवार को लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। हालांकि पूर्व की अपेक्षा इस बार होली पर लोग बेहद सतर्क व सावधानी बरतते नजर आए।कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार व प्रशासन के द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के तहत छिट-पुट मुहल्लों को छोड़कर अधिकांश हिस्सो में सामूहिक होली गायन का आयोजन नही किया। वहीं होली को लेकर सुबह से ही बच्चों में गजब का उत्साह था।सुबह का उजाला होते ही बच्चे रंग बिरंगी पिचकारियों में रंग भर लोगो पर बौझार करने लगे।रंगों के फुहार के बीच होली का खुमार बच्चों पर देखा गया। वहीं वृद्ध लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। हालांकि वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर लोग बेहद सतर्क थे। पूर्व की अपेक्षा लोग इस बार सावधानी के साथ होली का लोगों ने आनन्द उठाया। रंगों की फुहार दोपहर तक चलती रही। रंगों की फुहार व दोपहर बाद उड़ते हुए गुलाल ने पूरा माहौल को रंगीन कर दिया। सभी ग्रामीण क्षेत्रो में होली की मस्ती व प्रेम सौहार्द का महौल रहा। वहीं शान्ति व्यवस्था के लिए सीओ दिलीप कुमार, मांझी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान एवं दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न बाजरों व गांवो में गश्ती दल सक्रिय रहा।वहीं एक फिन पूर्व होलिका दहन के दिन पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च भी किया। जिसमें प्रशासन ने सौहार्द पूर्ण वातवरण में होली मानने की अपील की थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग