राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में बीते 24 घंटे के दौरान आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिला समेत 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में कराया गया। वहीं मामलों में पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। घायलों में नौतन बाजार के जीतन साह, धीरज कुमार साह, रामावती देवी, एकारी गांव के अंकित कुमार, गोलू कुमार, पिंटू कुमार, रोहित कुमार सिंह, रौनित कुमार, अरविन्द यादव, प्रदीप यादव, सुजीत यादव, मरवठ गांव दिनेश राय, राकेश राय, राजकुमार राय, मठनपुरा गांव के मनीषा देवी, तिलकार गांव के ध्रुव प्रसाद, हंसराजपुर गांव के बिनीता देवी, एकमा गांव के रविशंकर महतो, चड़वां गांव मनोहर मांझी, रविशंकर मांझी, शोभा देवी, संतोष राम, जीतेन्द्र राम, प्रमोद राम, रसूलपुर गांव के नन्दकिशोर पंडित व प्रिंस कुमार शामिल हैं। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शाहिद अली ने किया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग