राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को मोटरसाइकिल सवार ने मारा टक्कर, रेफर

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में बुधवार की सुबह आधार कार्ड में उम्र मे सुधार कराने आयी वृद्ध महिला को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार फरार हो गया वही सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ी वृद्ध महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगें गहरे जख्म और एक हाथ में फ्रेक्चर की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल वृद्ध महिला की पहचान फरदहिया गांव निवासी स्व मूलचंद प्रसाद की 90 वर्षीय पत्नी देवझरी देवी के रूप में हुई। मौके पर घायल वृद्ध महिला के पहुंचे परिजन ने बताया कि वृद्ध महिला की उम्र 90 वर्ष हैं और आधार कार्ड बनाने में गलती से 40 वर्ष अंकित हो गया है। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में टीका लेने पहुंची थी वही से टीकाकरण नही होने से बाजार क्षेत्र में आधार पंजीकरण में गलत दर्ज उम्र सुधारवाने गयी थी कि अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार फरार हो गया। परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया।