राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। एक अप्रैल से शुरू हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए बीडीओ मो.सज्जाद ने प्रत्येक पंचायत के लिए टीमो का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि गठित टीम के नोडल पदाधिकारी और सहायक कर्मी संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधि यथा मुखिया, सरपंच, बीडीसी सदस्य, वार्ड, पंच आदि के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान की सफलता के लिए आम लोगों को उत्प्रेरित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने संबंधित नोडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन 10 बजे वीसी के माध्यम से की जानेवाली समीक्षात्मक बैठक में प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। मालूम हो कि गुरुवार से 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को अभियान चलाकर कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन