राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के पास होली की देर संध्या एक अज्ञात वाहन के द्वारा खैरा गांव निवासी क्या मुद्दीन के पुत्र नेहाल की ठोकर लगने के कारण इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मृत्यु हो गई थी। मृतक अपने घर के सदस्यों के लिए अकेला कमाऊ सदस्य था उसकी माली हालत भी काफी खराब थी। इस सब को ध्यान में रखते हुए नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास के द्वारा मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत तत्काल ₹20000 का चेक गुरुवार के दिन मुहैया कराया गया तथा उन्होंने कहा कि मृतक को आपदा के तहत क्षतिपूर्ति लाभ भी जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।उक्त अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के बिहार प्रदेश मंत्री शत्रुधन भक्त उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग