राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। स्थानीय प्रखंड के नन्दनपुर गांव स्थित डायमंड ड्रीम विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस पर विद्यालय में कराटे,100 मीटर दौड़, खो- खो व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेल प्रतियोगिता का उद्धघाटन सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। मार्सल आर्ट शिक्षक वासु खान के द्वारा बच्चों के बीच कबड्डी,खो-खो,कराटे व 100 मीटर दौड़ का प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें 100 मीटर दौड़ में आसिफ राजा, खो- खो में सुजीत कुमार, कराटे में सुधीर कुमार, मार्शल आर्ट में अलका कुमारी व कबड्डी में संजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि मुखिया मुकेश कुमार यादव ने बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एल अंगामी, डायरेक्टर सुनीता यादव, राजी अहमद, शिक्षक अवध किशोर राय, सोनू सिंह, पिंटू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग