नई दिल्ली, (एजेंसी)। मुंबई में कोरोना का कहर आम से लेकर खास सब पर बरप रहा है। कोरोना की दूसरी लहर हर आम-खास को अपनी चपेट में ले रही है। कोरोना पर केंद्र सरकार एक्शन में है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर पुणे में 7 दिनों के लिए आंशिक लॉकडाउन का फैसला लिया गया। पुणे में एक हफ्ते तक होटल रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। ये फैसला मीटिंग में लिया गया जिसे अजित पवार लीड कर रहे थे। गौरतलब है कि पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में 8,605 मामले सामने आए थे। वहीं पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। गुरुवार को इसके 72 हजार मामले सामने और 459 मरीजों की मौत हुई है।



More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक