सामाजिक कार्यकर्ता को मारपीट जख्मी करने के आरोपी को गड़खा पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार, डीजीपी से लगाया गुहार
छपरा(सारण)। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर निवासी सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनुज कुमार सिंह को कुछ लोगों ने गत 26 फरवरी को मारपीट कर पैर हाथ तोड़ दिया। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गये। इसको लेकर गड़खा थाने में एफआईआर संख्या 97 दिनांक 26 फरवरी 2020 दर्ज कराया गया। जिसमें जख्मी सामाजिक कार्यकर्ता ने सात नामजद एवं दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के ढ़ाई माह बीत जाने के बाद भी केस के अनुसंधान पदाधिकारी यानी आईओ ने अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इसको लेकर घायल समाजिक कार्यकर्ता ने बिहार के पुलिस महानिरीक्षक यानी डीजीपी को आवेदन भेजकर केस के आईओ को बदलने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि केस के आईओ गणेश प्रसाद आरोपियों से मिलीभगत कर गिरफ्तार नहीं कर रहे है, जबकि केस डायरी में टेबल रिपोर्टिंग करते हुए लिख रहे है कि आरोपियों के घर जाने पर कोई नहीं मिला। जबकि आरोपी स्वतंत्र होकर घुम रहे है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने वाले केस के आईओ को बदलकर किसी अन्य पुलिस पदाधिकारी को आईओ बनाने की गुहार लगाया है। साथ हीं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया है कि गत 26 फरवरी 2020 को शाम करीब सात बजे बाईक से अपने पत्नी के साथ ससुराल परसा जा रहे थे। इस दौरान अखिलेश सिंह के बोरिंग के समीप परसा गांव निवासी भानु सिंह उर्फ रत्नेश सिंह, अभास राज उर्फ बिट्टू, अमित कुमार, धनंजय कुमार सिंह, मोहन सिंह, विश्वंभरपुर गांव निवासी यमुना राय, गढ़वाल टोला के महामाया सिंह सहित सात लोग एवं दो अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हाथ-पैर तोड़कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना के ढ़ाई माह बीत जाने पर भी बिछावन पर ही है, अभी तक स्वस्थ्य नहीं हुए है। उन्होंने कहा है किे सिविल कोर्ट से आरोपियों का बेल रिजेक्ट कर दिया गया है, फिर भी गड़खा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। ऐसे में डीजीपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर डीजीपी से गुहार लगाया है। ताकि न्याय मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग