राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के जिमदाहा गांव में अपने घर में अलाव ताप रही एक महिला आग से बुरी तरह झुलस घायल हो गई तथा इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। मृतिका उक्त गांव निवासी स्व. सुरेश सिंह की 46 वर्षीय पत्नी मंजू देवी बताई जाती है। इस संबंध में मृतिका के पुत्र रत्नेश कुमार सिंह द्वारा पटना पीएमसीएच में पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि मेरी मां मंजू देवी गत 14 फरवरी को रात्रि करीब 8 बजे घर में अलाव जलाकर ताप रही थी इसी क्रम में उसके साड़ी में आग पकड़ लिया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए अपोलो वर्न अस्पताल पटना में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान मेरी मां की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग