तरैया (सारण)- प्रखण्ड के विद्यालयों में तीसरे दिन बुधवार को भी ताला लटका रहा और पठन-पाठन बाधित रहा।नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन के माँग को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर है।प्रखण्ड के सभी शिक्षक विद्यालयों में तालाबन्दी कर सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय तरैया में धरने पर बैठ रहे है।अब शिक्षको के समर्थन में कई जनप्रतिनिधि सहित पार्टी भी उतर गए है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष,इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा,डेवढ़ी सरपंच राजन्ति देवी व अन्य ने एक पत्र जारी कर शिक्षको के मांग को उचित बताया है।उक्त मौके पर महेश्वर सिंह,मुन्ना प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह,रंजीत सिंह,पवन प्रताप सिंह,राजेश कुमार सिंह, सर्वजीत सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता, चितरंजन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग