तरैया(सारण)- जनवितरण प्रणाली के दुकानों में पॉस मशीन द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है।जिसमें वृद्ध लाभुक का फिंगर प्रिंट मशीन नहीं ले पा रहा था।जिस कारण उन्हें अनाज मिलने में परेशानी होती थी।अब आपूर्ति विभाग ने इस समस्या को दूर कर लिया है।बुधवार को प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय में प्रखण्ड के डीलरों के बीच आइरिस मशीन वितरित किया गया।प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि जिनका फिंगर प्रिंट काम नहीं करेगा उन्हें इस आइरिस मशीन से अनाज मिलेगा।उक्त मौके पर गोविन्द कुमार,डीलर रंधीर सिंह, मिस्टर अली सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग